सेवानिवृत्त हुए वरीय शिक्षक अंगद प्रसाद, दी गई विदाई

झारखंड
Spread the love

पलामू। सेवानिवृत्त हुए वरीय शिक्षक अंगद प्रसाद के सम्मान में स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, कामगारपुर, जपला के परिसर म़ें 31 जनवरी को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता अजाप्टा के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे ने की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विश्वजीत चौबे ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्‍होंने कहा कि श्री अंगद के सेवानिवत्‍त होने से विद्यालय में हुई रिक्तता की भरपाई नहीं की जा सकती है। प्रधानाध्यापक मनोज सिंह ने कहा कि हम इनके विद्वता पर कायल और अभिभूत हैं।

छात्रा अनिशा कुमारी द्वारा गीत गाया गया। विद्यालय के शिक्षक भंवर सिंह ने अभिनंदन पत्र पढ़ा। विद्यालय परिवार द्वारा अंगवस्त्र प्रदान किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद प्रसाद ने कहा कि इनको पठन पाठन में गहरी अभिरुचि रही है। अर्जित ज्ञान के आधार पर दर्जनों किताबें लिखी। प्रखंड सचिव निर्मल कुमार ने कहा कि ये लेखक, कवि, उद्घोषक भी हैं।

भूतपूर्व सैनिक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि अंगद प्रसाद प्रगतिशील सोच के पोषक हैं। इनकी पहल पर हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत आने वाले प्रखंडों के (मैट्रिक-इंटर) टॉप टेन के बच्चों प्रतिवर्ष पुरस्कृत किया जाता है। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वे सादगी के प्रतिमूर्ति और कर्तव्यपरायण शिक्षक रहें हैं।

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह, जिला संगठन सचिव राजीव रंजन पांडेय, वरीय जिला उपाध्यक्ष रामानुज प्रसाद ने भी विचार रखें। पलामू प्रमंडल के सोशल मीडिया प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि उन्‍होंने अपनी लेखनी से समाज में फैली कुरीतियों को अपनी रचनाओं में चित्रित कर उन्हें दूर.करने का संदेश दिया है। इनकी भाषा सरल व बोलचाल की थी।

सेवानिवृत्त डीडीओ रामेश्वर मेहता ने कहा कि आपने साहस, परिश्रम और कष्टों के बीच पढ़ाई के बीच गरीबी को आड़े नहीं आने दी। सेवानिवृत्त अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी राम किंकर ने कहा कि अब आप स्वतंत्र होकर लेखनी में और पैनापन लायें।

वरीय शिक्षक अंगद प्रसाद ने कहा कि अब अमृत काल शुरू होने जा रहा है। सजग नागरिक की हैसियत से सदैव सन्मार्ग पर चलते हुए समाज में फैले अंधविश्वास को शिक्षा की बदौलत दूर करने का प्रयास करेंगे।

मुख्य अतिथि अजाप्टा जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे ने कहा कि वे हर क्षेत्र में खरा उतरे हैं। एक सप्ताह के अंदर सभी लंबित पावना का भुगतान कराने की जिम्मेवारी संघ की है। स्वस्थ, प्रसन्नचित व दीर्घायु की कामना भी की।

वरीय शिक्षक सुरेंद्र राम ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी, प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद, मनोज चौधरी, प्रमोद पासवान, अवधेश राम, रामलाल राम ,पाटन अध्यक्ष प्रियेश कुमार प्रियेश, छतरपुर अध्यक्ष चंचल कुमार, सुशील कुमार सहित अन्य दर्जनों शिक्षक मौजूद थे। मंच संचालन विद्यालय की पूर्ववर्ती छात्रा सुप्रिया कुमारी ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj