जमशेदपुर। सेफ्टी अवेयरनेस फॉर एवरीवन (सेफ) क्लब और टाटा स्टील ने कुडी महंती सभागार में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया। इसमें जमशेदपुर के 29 स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन डीएसपी ट्रैफिक (जमशेदपुर) नीरज कुमार ने किया। उन्होंने यातायात उल्लंघनों के कानूनी पहलुओं और लर्नर्स लाइसेंस की प्रक्रिया पर चर्चा की। टाटा स्टील के चीफ सेफ्टी नीरज कुमार सिन्हा ने सड़क सुरक्षा परिचर्चा के दौरान डिफेंसिव ड्राइविंग तकनीकों पर जानकारी दी। लापरवाही से वाहन चलाने तथा तेज गति से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर सीआईआई यंग इंडियन्स टीम द्वारा एक क्विज का आयोजन भी किया गया, जिसमें रोचक प्रश्नों और केस स्टडीज पर चर्चा हुई।
करीब 300 छात्रों और शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में जमशेदपुर के हेड वर्कप्लेस सेफ्टी सुनील कुमार ने वक्ताओं का स्वागत किया। समापन पर टाटा स्टील के हेड रोड सेफ्टी उदित वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का समन्वय सेफ्टी एरिया मैनेजर और सेफ की संयोजक सुश्री मोम मित्रा ने किया।
सेफ वर्तमान में उन 51 स्कूलों में सक्रिय है, जहां टाटा स्टील के कारखाने और खदानें स्थित हैं। सेफ की अध्यक्ष, श्रीमती रुचि नरेंद्रन के नेतृत्व में यह संस्था पूरे वर्ष सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता बढ़ाने और जीवन रक्षक कौशल के व्यावहारिक प्रदर्शन का कार्य करती है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8