रांची। स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल, धुर्वा ने बड़े ही धूमधाम से देश का 76वां गणतंत्र दिवस मनाया। विद्यालय की उपाध्यक्ष प्रियंका जलान ने झंडा फहराया। सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्कूल के प्री-प्राइमरी से लेकर दशम तक के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों का आगाज़ किया।
बच्चों ने देशभक्ति गीत और नृत्य के माध्यम से देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का प्रयास किया। साथ ही, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर महान वीरांगना के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
बच्चों ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में सजकर, हाथों में तिरंगा लिए मातृभूमि की रक्षा करने की शपथ ली। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गुंजन भसीन ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8