रांची। गणतंत्र दिवस पर नागरमल मोदी सेवा सदन पूर्व अध्यक्ष केके पोद्दार ने सदन की वेबसाइट का लोकार्पण किया। सदन के सदस्य वरूण जालान ने सविस्तार वेबसाइट का प्रदर्शन किया। वेबसाइट लोकार्पण पर सचिव आशीष मोदी ने कहा कि इससे सदन की व्यापक जानकारी एवं सम्पर्क विस्तार हो सकेगा। सदन की वेबसाइट www.nmss.co.in है।
इस समारोह में सदन के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार केडिया, सदस्य ललित केडिया, प्रदीप नारसरिया, राजीव मोदी, वैंकट गाड़ोदिया, गौतम मोदी, कविता मितल, राहुल मारू, रोहित अग्रवाल, प्रदीप राजगड़िया, चिकित्सक डॉ. के.पी. दारूका, डॉ. माया नारंग, डॉ. अंजु कुमार, डॉ. तरूण अडुकिया, डॉ. डी.एम. प्रसाद, डॉ. अविषेक अग्रवाल, डॉ. कृष्णा मुरारी सहित अन्य उपस्थित थे।
कार्यकम का संचालन सदन के सहायक सचिव वेद प्रकाश बागला और धन्यवाद सचिव आशीष मोदी ने किया। इससे पहले अध्यक्ष अरुण छावछरिया ने झंडोतोलन किया। सेवा सदन द्वारा पद्मश्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अभिनंदन किया। डॉ. मुखर्जी ने उद्धबोधन में विस्तार से सनातन और स्वास्थ्य पर प्रकाश डाला।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8