रांची। पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 10 हजार से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने सेवा धाम में बने भगवान श्री राधा-कृष्ण मंदिर के दर्शन किए। दिन-भर श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम परिसर में स्थापित श्री राधा कृष्ण मंदिर दरबार हॉल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
मंदिर परिसर मे दोपहर मे 2 घंटे तक भक्तों ने भजन- कीर्तन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं कृष्णमय बना दिया। दरबार में सुमधुर भक्ति भजनों में खूब झूमे। दरबार के शीश महल में विराजमान भगवान श्री राधा -कृष्ण मंदिर, श्रीमद् भागवत गीता ग्रंथ, भगवान का वस्त्र, मोर मुकुट, मुरली की पूजा अर्चना की जा रही है।
दरबार में श्री कृष्ण की जन्म से लेकर महाभारत तक की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सेवा- धाम में झारखंड के विभिन्न जिलों एवं दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8