रांची। स्त्री सत्संग सभा और माता गुजरी जत्था की 80 सदस्यों ने नववर्ष के मौके पर रॉक गार्डन में पिकनिक मनाई। सभी सदस्य कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा परिसर में एकत्रित हुई। वहां से कांके रोड स्थित रॉक गार्डन पहुंची। सभी सदस्य अपने-अपने घरों से चटाई, गेम्स के सामन और लजीज व्यंजन लेकर पहुंची। रॉक गार्डन में लजीज व्यंजनों के साथ विभिन्न गेम खेलकर नव वर्ष को खूब एंजॉय किया।
इस जत्थे का नेतृत्व बलबीर मिढ़ा और गीता कटारिया ने किया। सदस्यों ने नौका विहार किया। विभिन्न गेम्स खेले। अंतराक्षरी गेम में गीत गुनगुनाकर माहौल का मजा लिया। ग्रुप में चालीस से सत्तर वर्ष आयु की महिलाएं शामिल थीं। पिकनिक एंजॉय कर शाम सात बजे जत्थे की वापसी हुई।
जत्थे की बलबीर मिढ़ा ने बताया कि घर से बाहर भी एक दुनिया है। हम सभी एक साथ ग्रुप में हर वर्ष धार्मिक यात्रा तो करते ही हैं, पर गृहस्थ जीवन से कुछ समय निकालकर इस तरह एंजॉय करने से मन हल्का हो जाता है। एक नई ऊर्जा का संचार भी होता है। हमने इस तरह का कार्यक्रम हर वर्ष करने का मन भी बनाया है।
पिकनिक में बलबीर मिढ़ा, गीता कटारिया, तीर्थी काठपलिया, मनजीत कौर, दुर्गी देवी मिढ़ा, बबली मिढ़ा, शीतल मुंजाल, रेशमा गिरधर, किरण अरोड़ा, पूनम मिढ़ा, किरण मुंजाल, कांता मिढ़ा, अमर बजाज, इंदु पपनेजा, आशा मिढ़ा, सुषमा गिरधर, मधु मक्कड़, मीना आहूजा, रवि नागपाल, ऊषा झंडई, नीता मिढ़ा, नीतू किंगर, कृष्णा मिढ़ा, सुषमा अरोड़ा, ममता थरेजा, लक्ष्मी मिढ़ा, सविता मुंजाल समेत अन्य शामिल थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8