मानस महायज्ञ की होगी रजत जयंती, भव्‍य आयोजन की तैयारी

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में विकास समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने की। कार्यालय परिसर में हुई बैठक में विधायक ने कहा कि समिति के तत्वावधान में 25वें मानस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह मानस महायज्ञ की रजत जयंती होगी। लिहाजा इसका आयोजन बेहद भव्य तरीके से किया जाना चाहिए।

विधायक ने कहा कि सतबहिनी झरना तीर्थ में होने वाले मानस महायज्ञ की स्थानीय 100 गांवों, एक दर्जन शहरों के साथ-साथ झारखंड के कई जिलों एवं देश के कई राज्यों के श्रद्धालुओं को इसकी प्रतीक्षा रहती है। सतबहिनी के मानस महायज्ञ से कई महीनों पहले से दूर देश में ब्याही गई बेटी बहनों का आवागमन बंद हो जाता है। इसका कारण है कि वह सतबहिनी मानस महायज्ञ के दौरान ही मायके आना चाहती हैं, ताकि सभी रिश्तेदारों से एक ही जगह मुलाकात के साथ-साथ महायज्ञ में उनकी सीधी भागीदारी हो सके।

इसी प्रकार दूरस्थ क्षेत्रों में नौकरी करने वाले लोग भी महायज्ञ के समय ही छुट्टी लेकर घर आया करते हैं। इससे वह महायज्ञ में भाग लेकर इस दौरान अंशदान एवं श्रमदान दोनों कर सकें। आयोजन की उच्च कोटि की सफलता के पीछे इन्हीं सभी लोगों की प्रत्यक्ष भागीदारी होती है।

समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने कहा कि मानस महायज्ञ को लेकर प्रतिवर्ष 14 जनवरी को निर्धारित बैठक भी समय पर की जाएगी। उन्होंने समिति के सभी कोटि के सदस्यों के साथ-साथ श्रद्धालु आमजनों को बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। नव वर्ष दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली बैठक में सदस्यों व श्रद्धालु जनों के बीच जनसंपर्क अभियान के लिए टोलीवार कार्य विभाजन किया जाएगा।

मौके पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह, विभूति नारायण दुबे, सुदर्शन तिवारी, गोरखनाथ सिंह, अखिलेश प्रसाद, बली गुप्ता, राम ध्यान साह, बैद्यनाथ पांडेय, दिलीप कुमार पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX