सड़क सुरक्षा माह पर नंदन पहाड़ में पतंग उड़ान कार्यक्रम आयोजि‍त

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवघर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2025 के तहत मकर संक्रांति के अवसर पर उपायुक्त विशाल सागर के निर्देश पर मंगलवार को नंदन पहाड़ में पतंग उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का थीम ‘यातायात नियम अपनाएं, दुर्घटना मुक्त सफर का सुरक्षित उड़ान भरें’ पर आधारित था। इसका मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के बारे में जागरूक कर सुरक्षित सफर प्रदान करना है।

जागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने पतंग उड़ाकर किया। कार्यक्रम में भाग लेने दूर से आए देवघर के नवयुवक खिलाड़ी को वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करना, सीट बेल्ट का प्रयोग करना, खतरनाक तरीके से वाहन न चलाना, दो पहिया वाहन में दो से अधिक सवारी लेकर नहीं चलना, मोबाइल पर बात करते समय वाहन न चलाना, नशापान कर वाहन न चलाना, साथ ही अधिकृत उम्र होने पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के उपरांत ही वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया।

मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक शिव कुमार राय, मोटरयान निरीक्षक अमित झा, सुभाष तिग्गा, प्रथम कुमार रजवार, सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक प्रविंद कुमार, आईटी सहायक अजय कुमार एवं अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8