रांची। बेंगलूरु में आयोजित अंतराष्ट्रीय व्यापार मेला जैविक और मिलेट-2025 में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने झारखंड में उत्पादित जैविक उत्पादों के साथ-साथ मिलेट के विभिन्न जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। उक्त एक्सपो में विशेषकर राज्य में उत्पादित जैविक रागी के विभिन्न उत्पाद यथा कुकीज, लड्डु, मिक्सचर, भुजिया एवं खजुरिया की प्रदर्शनी लगाई गई।
कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के स्टॉल का उद्घाटन मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। इस अवसर पर कृषि सचिव अबु बकर सिद्दीख पी, विशेष सचिव गोपालजी तिवारी, सलाहकार प्रदीप हजारी. निदेशक (समेति सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, ओफाज) विकास कुमार एवं अन्य विभागीय पदाधिकारियों भी मौजूद थे।
राज्य में जैविक विधि द्वारा उत्पादित प्रमाणित विभिन्न जैविक उत्पाद हल्दी, चना, गोविन्द भोग चावल, दाल, रागी, मटर, मक्का, बेसन, कुल्थी दाल, बादाम आदि विशेष रूप से प्रदर्शित की गई है। स्टॉल में आगंतुकों की उत्पादों में काफी रुचि दिखाई दे रही है।
स्टॉल में विभिन्न राज्यों के कई निवेशकर्ता ने उत्पादों का विपणन कराने के लिए स्टॉल से संपर्क किया। राज्य में आकर किसानों के उत्पादों को उत्तम मूल्य पर खरीद करने के लिए उत्पाद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
ये है वीडियो
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8