Jharkhand Weather : बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें क्‍या होगा बदलाव

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्‍क रहा। राज्‍य में कहीं-कहीं सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा देखा गया। इसके बाद आसमान साफ हो गया। आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 19 जनवरी, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटें में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 4 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

आसमान साफ रहेगा

केंद्र के अनुसार 20 और 21 जनवरी को राज्‍य के कुछ इलाकों में सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ रहेगा।

22 से होगा बदलाव

केंद्र के अनुसार 22 से 24 जनवरी सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद उत्‍तरी भागों में आंशिक बादल छा सकते हैं। शेष भागों में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8