सीएम से मिले झारखंड में बनीं फिल्म ‘फौजी कॉलिंग’ के कलाकार, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फिल्म ‘फौजी कॉलिंग’ के कलाकारों ने 8 मार्च को मुलाकात की। अभिनेता शरमन जोशी ने बताया कि झारखंड में निर्मित फिल्म फौजी कालिंग का निर्माण कार्य 2019 में पूर्ण हो चुका है। कोरोना संक्रमण काल और लॉकडाउन की वजह से फिल्म प्रदर्शित नहीं की जा सकी थी। कलाकारों ने बताया कि लॉकडाउन में मिली छूट के बाद 12 मार्च को फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। सरकार इस दिशा में बेहतर करने की कार्ययोजना पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर फ़िल्म की अभिनेत्री सुश्री विदिशा बाग, स्थानीय अभिनेत्री सुश्री ऋतु श्री, निदेशक आर्यन सक्सेना, प्रोड्यूसर ओवेज शेख, को-प्रोड्यूसर विष्णु शंकर उपाध्याय व अन्य उपस्थित थे।