Jharkhand Weather : बीते 24 घंटे में 3 डिग्री गिरा तापमान, जानें कल से कैसा रहेगा मौसम

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्‍क रहा। राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा देखा गया। आंशिक बादल भी छाए रहे। बीते 24 घंटे में 3 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 17 जनवरी, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

आसमान साफ रहेगा

केंद्र के अनुसार 18 और 19 जनवरी तक राज्‍य के कुछ इलाकों में सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ रहेगा।

कांके का तापमान घटा

रांची से सटे कांके का तापमान पिछले 24 घंटे में करीब 3.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। बीएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी को न्‍यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस था। यह 17 जनवरी को 5.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8