Jharkhand Weather : कल से बढ़ेगी सर्दी, इतने डिग्री गिरेगा तापमान

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्‍क रहा। राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा देखा गया। आंशिक बादल भी छाए रहे। अपेक्षाकृत तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कल यानी 15 जनवरी से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 14 जनवरी, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटें के दौरान न्‍यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 4 दिनों में तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

आंशिक बादल रहेगा

केंद्र के अनुसार 15 से 18 जनवरी तक राज्‍य के कुछ इलाकों में सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

इसका ख्‍याल रखें

घना कोहरा छाए रहने पर महज कुछ दूर की जगह नहीं दिखती है। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरते। तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। बचाव और दूसरों को सतर्क करने के लिए लाइट का हमेशा प्रयोग करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8