रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 29 जनवरी को होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक 29 जनवरी, 2025 को होगी। यह बैठक अपराह्न 4 बजे से रांची स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।