आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडल कारा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं सदर अस्पताल ने संयुक्त रूप से जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इस अवसर पर कारा में संसीमित पुरुष और महिला बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद का आयोजन किया। इसमें पेंटिंग, बोरा रेस, अंटा रेस, जलेबी रेस, म्यूजिकल चेयर सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया।

प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा पुरुस्कृत किया गया। मेडिकल कैंप में सदर अस्पताल द्वारा प्रतिनियुक्त चिकित्सकों एवं कर्मियों द्वारा 8 बंदियों का इलाज किया गया। साथ ही, एलएडीसीएस के अधिवक्ताओं ने कारा संसीमित बंदियों को विधिक जागरूक किया।
मौके पर एडीजे द्वितीय नीरजा आसरी, सब जज द्वितीय श्रीमती अर्चना कुमारी, सीजेएम कृष्ण कांत मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजेश कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट जया समिता कुजूर, डॉ शंकर प्रसाद, कारापाल सुबोध कुमार सुभाष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8