रामपुर पैक्स में धान खरीद में गड़बड़ी, अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह पर प्राथमिकी दर्ज

झारखंड
Spread the love

  • योजना के कार्यान्वयन में गड़बड़ी करनेवाले पर होगी कानूनी कार्रवाई : उपायुक्त

गढ़वा। जिले के रामपुर पैक्स में धान खरीद में गड़बड़ी उजाकर हुआ है। इस मामले में पैक्‍स के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उपायुक्‍त कहा कि योजना के कार्यान्वयन में गड़बड़ी करनेवाले पर कानूनी कार्रवाई होगी। यह मामला गढ़वा जिले का है।

जिले के मझिआंव प्रखंड अंतर्गत रामपुर पैक्स में धान क्रय के दौरान कालाबाजारी संबंधी भारी अनियमितता की शिकायत मिली। प्राप्त शिकायत के आलोक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जिला सहकारिता पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से जांच कराई। जांच में धान अधिप्राप्ति विपणण मौसम 2024-25 अंतर्गत उपार्जन पोर्टल में प्रदर्शित 5375 क्विंटल के विरूद्ध उनकी गोदाम में मात्र 2693 क्विंटल धान पाया गया। निरीक्षण के समय लगभग 2300 क्विंटल धान गोदाम में नहीं पाया गया।

अनियमितता के लिए रामपुर पैक्स के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह से स्पष्टीकरण पूछा गया। अध्यक्ष द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण स्वीकार्य योग्य नहीं पाया गया। इसे अस्वीकृत कर दिया गया। अनियमितता के लिए जिला सहकारिता पदाधिकारी के माध्यम से अध्यक्ष (रामपुर पैक्स, प्रखंड-मझिआंव, गढ़वा) रवीन्द्र सिंह के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मझिआंव थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दिया गया है।

उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में सरकार द्वारा जारी निर्देश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सरकारी योजनाओं में किसी भी स्तर पर अनियमितता प्रकाश में आने पर जिला प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8