जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश

झारखंड
Spread the love

  • राज्य खाद्य आयोग की अध्यक्ष ने आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा की

पलामू। राज्य खाद्य आयोग की सदस्य सह प्रभारी अध्यक्ष शबनम परवीन ने स्थानीय परिसदन भवन में बुधवार को जिले में आपूर्ति विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान आयोग कार्यालय से प्राप्त सभी शिकायतों की बारी-बारी से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संग समीक्षा की।

इस क्रम में जनवरी, 2025 का एनएफएसए के तहत आवंटित खाद्यान्न का उठाव, वितरण और मार्च, 2024 का ग्रीन राशनकार्डधारियों का खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की। सभी सहायक गोदाम प्रबंधक और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को ससमय गोदाम से खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया।

सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण करने और वितरण के संदर्भ में व्यापक जांच करने का निर्देश दिया। वितरण कार्य में पूरी पारदर्शिता लाने पर बल दिया गया। उन्होंने खाद्यान्न वितरण कार्य के दौरान सतर्कता एवं निगरानी समिति की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की बात कही।

जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के द्वारा सभी लाभुकों का ई-केवाईसी कार्य की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में आदेश दिया गया कि‍ अब तक 48.00% लाभुक सदस्यों का ई-केवाईसी कार्य पूर्ण हुआ है। ई-केवाईसी कार्य 28 फरवरी, 2024 तक पूर्ण कर लिया जाना था। सभी वितरण कार्य के समय ई-केवाईसी नहीं कराएं। प्रतिदिन 1 बजे अपराह्न के बाद ई-केवाईसी के लिए ऑप्शन डीलर के ई पॉश मशीन में ऑप्शन उपलब्ध है।

बैठक में धान अधिप्राप्ति के नोडल पदाधिकारी-सह-दंडाधिकारी को पलामू जिला अंतर्गत संचालित सभी केंद्रों का निरंतर निरीक्षण करने और उक्त कार्य से सम्बंधित धान क्रय, उसका भण्डारण तथा राइस मिल द्वारा उठाव कार्य का अनुश्रवण करने की बात कही गयी। इस अवसर पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कु, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत सभी बीडीओ व बीएसओ उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX