मानव चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। सशत्र सीमा बल, किसको और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, किसको ने संयुक्त रूप से मानव चिकित्‍सा शिविर का आयोजन 8 जनवरी को किया। ग्रामसभा सेमरडीह में सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट राजेश सिंह निर्देशन और बल के किसको के कंपनी कमांडर सहायक कमांडेंट ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृव में कैंप लगाया गया।

इसमें सहायक कमांडेंट (32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल) डॉ. हिमांश गिरी के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद की डॉ. प्रियंका ने सेमरडीह, बाणपुर, इटमा व आसपास के लगभग 100 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही निःशुल्क दवा का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर सहायक कमांडेंट (जी समवाय सशस्‍त्र सीमा बल, किस्को) ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि‍ सशस्त्र सीमा बल समय-समय पर अपने आदर्श वाक्य ‘सेवा सुरक्षा व वेन्दुत्व’ के तहत ग्रामीणों की मदद की जाती है। युवाओं के उत्थान के लिए जन कल्याण कार्यक्रम किए जाते हैं। भविष्य में किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत पड़ने पर सशस्‍त्र सीमा बल उनके साथ है।

इस दौरान किसको थाना प्रभारी उप० नि० सुमन मिंज, खरकी पंचायत के मुखिया चांदमनी उरांव, प्राथमिक विद्यालय सेमरडीह के प्रधानाचार्य व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX