- Horoscope Today : 30 जनवरी, 2025
मेष
खर्च पर संतुलन बनाकर चलें। आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है। पूर्व नियोजित यात्रा हो सके तो टाल दें, परेशानी हो सकती है। नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। वाणी पर संयम रखें।
वृष
मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ मिलेगा। सहयोग देंगे तो सहयोग प्राप्त होगा। कार्य में रोमांचक अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। यात्रा मंगलमय रहेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। मनोरंजन के कार्यों पर खर्च कर सकते हैं।
मिथुन
भाग्य के साथ कार्य की व्यस्तता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
कर्क
भाग्य का भरपूर असर दिखेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार कर ही कार्य करें। सक्रिय होकर कार्य करने पर लाभ अवश्य मिलेगा। भाग्य साथ है। घर की जरूरी चीजों पर खर्च कर सकते हैं। रोमांस का अनुभव बढ़ेगा।
सिंह
जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। सचेत होकर कार्य करें। जो भी निर्णय लें, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर ही लें। वस्तुओं को संभालकर रखें। कोई चीज गुम हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
कन्या
शत्रु दूर भागेंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको खुश रखेगा। आमदनी में धन का प्रवाह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से भी शुभ समाचार प्राप्त होगा।
तुला
आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। सहकर्मी सीख लेंगे। परिवार में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। मेहनत और धैर्य के साथ अपना काम करते रहें। परिणाम सकारात्मक प्राप्त होंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
वृश्चिक
बेचैनी शांत हो जाएगी। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। भगवान का नाम लेकर आगे बढ़ें। अच्छे अवसर इंतजार कर रहे हैं। आज किए गए कार्य भविष्य में लाभ प्रदान करेंगे।
धनु
खुशी बरकरार रहे, इसके लिए सावधान हो जाएं। किसी से वाद-विवाद में नहीं पड़ें। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। किसी पर भरोसा नहीं करें। मन की सुनकर ही कोई निर्णय लें तो फायदे में रहेंगे।
मकर
नए कार्य के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। धन के मामले में व्यापारी और नौकरीपेशा दोनों को लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ
दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी। चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। कुछ न कुछ प्राप्त जरूर होगा, चाहे कोई मित्र आपको उपहार ही क्यों न दे। कला जगत से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्हें लाभ होगा।
मीन
उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें। अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार के लोगों का साथ पाकर अपना और समाज का भी भला करेंगे। घर की जरूरी चीजों पर खर्च कर सकते हैं। रोमांस का अनुभव बढ़ेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)