Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 16 जनवरी, 2025

मेष

किसी के बहकावे में आकर बना काम बिगाड़ लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय संघर्ष पूर्ण है। धन का दुरुपयोग न करें। जीवनसाथी का साथ आगे बढऩे में मदद करेगा। यात्रा हो सकती है। मौद्रिक लाभ का संकेत हैं।

वृष

व्यवसाय में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। विरोधी आपको नीचा दिखाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। जो लोग आपको अपना आदर्श मानते थे, वे ही कार्यों में खामी निकालेंगे। परिवार और दोस्तों संग छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।

मिथुन

नौकरीपेशा को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। समय अनुकूल है। जितना पैसा कमा सकते हैं कमा लो। आजीविका के साधनों में कमी आएगी। भूमि संबंधित किये निवेश से लाभ होगा।

कर्क

समय के साथ हो रहे बदलाव के कारण तनाव बढ़ेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य रुकने से परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में हो रही अनदेखी से नाराज रहेंगे। संतान का साथ मन को उत्साहित करेगा। काम आधे-अधूरे रह जाएंगे।

सिंह

जिन लोगों से आपने वादा किया था वह निभाने का वक्त आ गया है। पारिवारिक कार्यक्रमों में खर्च होगा। वर्चस्व को कायम रखने के लिए फिजूल खर्च होगा। कान से संबंधित पीड़ा संभव है। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है।

कन्या

राजनीति में आने का मन हो रहा है। जो भी करें विचार और गहन चिंतन के बाद निर्णय लें। पारिवारिक जनों से मनमुटाव होगा। मांगलिक कार्यों पर धन खर्च होगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें।

तुला

विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता की संभावना है। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल होंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक

जीवनसाथी के साथ सुखद यात्रा का योग भी बन रहा है। अपनी क्षमता को पहचाने और कार्य करें। आत्मविश्वास की कमी के कारण कोई भी कार्य या फैसला लेने में पीछे रहेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है।

धनु

लंबे समय से संतान सुख से वंचित हैं, तो संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं। अधिकारियों से विवाद करना नुकसानदायक होगा। कारोबार में अनचाही अड़चनों से मन खिन्न रहेगा। लौह व्यवसायियों के लिए समय मध्यम है।

मकर

धन के मामले में समय सामान्य है। नए कार्य प्रारम्भ कर सकते हैं। सोचे कार्य समय पर होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण मिलेगा। अधिकारी आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करेंगे। निजी कार्य में दूसरों को प्रवेश न दें।

कुंभ

यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। धन और कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। पारिवारिक रीति रिवाजों को करने के लिए धन लगेगा।

मीन

न्यायालय संबंधित मामले लम्बा चल सकते हैं। मनमर्जी न करें। हालात को समझें, फिर फैसले करें। संतान के व्यवहार पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। नए काम के मिलने से उत्साहित रहेंगे। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)