Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 6 जनवरी, 2025

मेष

यात्रा कर रहे हैं तो अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। मित्रों से सहयोग लेना पड़ सकता है। किसी महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम सम्बंधों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। सजग होकर सही मौके का इंतजार करें।

वृष

किसी रिश्तेदार या विशेष व्यक्ति से कुछ मानसिक तनाव मिल सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। धन लाभ के अच्छे योग हैं। आज भली-भांति सोचकर ही बोलें। जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन

बच्चों के साथ समय बिताना खास होगा। घर-परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करें। गलत संगति से बचने की कोशिश करें। प्रेम सम्बंधों में सफलता प्राप्त करेंगे। अटके हुए सरकारी काम निपटेंगे। मुसीबतों से बाहर निकलेंगे। घर में शांति का वातावरण रहेगा।

कर्क

आर्थिक मामलों में जोखिम नहीं उठाएं। शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। मन को शांत तथा प्रसन्न रखें। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की भी जरूरत है। मन में विचारों की प्रधानता रहेगी।

सिंह

महत्वपूर्ण काम बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बंधों में मधुरता आएगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। व्यर्थ के खर्चों से बचने की कोशिश करें। कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है।

कन्या

अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियों में जाएगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। करियर के लिहाज से दिन कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, पर धैर्य से काम लें तो सम्बंधों में मधुरता बनी रहेगी।

तुला

विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है। बेहतर होगा इसका इस्तेमाल रचनात्मक कार्यों में करें। भावनात्मक तौर पर इस बात को लेकर अनिश्चित और बेचैन रहेंगे कि आप क्या चाहते हैं। धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय संबंधित प्रयास में कठिनाई आएगी।

वृश्चिक

कोई विशेष शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अपने परिवार के हितों के खिलाफ काम नहीं करें। कारोबार में वृद्धि होगी। योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। किसी महिला का सहयोग प्राप्त होगा। नशा से दूर रहें।

धनु

अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी।

मकर

मानसिक उदासी और खिन्नता रहेगी। उत्साह भंग होगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद है। कार्यों में रुकावटें आएंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

कुंभ

अकस्मात व्यय से परेशानी होगी। प्रेम सम्बंधों में मधुरता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी बनी हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा।

मीन

रचनात्मक प्रयास में इच्छित सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। सम्बंधों में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति है। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। एक-दूसरे का नजरिया समझकर व्यक्तिगत समस्या सुलझाएं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)