झामुमो कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का मनाया जन्मदिन

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। केतार प्रखंड के झामुमो कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा। एक दूसरे को खिलाकर शिबू सोरेन के लंबे उम्र की कामना की।

मौक़े पर झामुमो युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष छोटन कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड के आंदोलन के प्रेरक, पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद, पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में मनाया। उनकी लंबी उम्र के लिए मां भगवती से प्रार्थना करते है।

मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, उप प्रमुख शंभू सिंह, उपाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद गुप्ता, सुरेश प्रसाद, बिंदु राम, सुशील यादव, रामविचार साहू, मदन पटेल, रमेश राम, शिव साह, सूर्यनाथ सिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8