जमशेदपुर में एफसीआई शो और चैम्पियनशिप डॉग शो 9 जनवरी से

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। फेडरेशन साइनोलॉजिक इंटरनेशनल (एफसीआई) और द केनल क्लब ऑफ इंडिया के संरक्षण में 34वां और 35वां एफसीआई डॉग शो व 77वां और 78वां चैम्पियनशिप डॉग शो जमशेदपुर केनेल क्लब द्वारा आयोजित किया जाएगा। यह 9 से 12 जनवरी, 2025 तक जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड, जमशेदपुर में आयोजित होगा। यह बहुप्रतीक्षित आयोजन श्वानों की उत्कृष्टता, श्रेष्ठ नस्ल और खेल भावना का उत्सव होगा।

जेकेसी शो हर साल आयोजित किया जाता है, लेकिन एफसीआई शो की मेजबानी का गौरव जमशेदपुर केनेल क्लब को इसकी स्थापना (1977) के बाद केवल दूसरी बार प्राप्त हुआ है। जमशेदपुर केनेल क्लब पूर्वी भारत का एकमात्र केनेल क्लब है जिसे दूसरी बार एफसीआई शो की मेजबानी का यह अवसर दिया गया है।

ये कार्यक्रम भी होंगे

  • ओबीडियंस टेस्ट
  • लैब्राडोर स्पेशल्टी शो
  • बीगल स्पेशल्टी शो
  • डोबर्मन स्पेशल्टी शो
  • साईबेरियन हस्की स्पेशल्टी शो

आयोजन के मुख्य आकर्षण

जमशेदपुर केनेल क्लब का ओबीडियंस प्रतियोगिता भारत में सबसे सम्मानित ओबीडियंस प्रतियोगिता है। इस ओबीडियंस टेस्ट में 49 श्वान भाग ले रहे हैं। इनमें से 27 श्वान पोस्ट ग्रेजुएट क्वालिफिकेशन के लिए और 18 श्वान कम्पैनियन डॉग असेसमेंट (चिकित्सा उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जाने वाले कुत्ते) के लिए भाग ले रहे हैं। भारत में अन्य ओबीडियंस शो में पोस्ट ग्रेजुएट और कम्पैनियन डॉग स्तर पर इन संख्याओं का आधा भी हिस्सा नहीं होता।

एफसीआई शो और जेकेसी शो में 421 श्वान प्रतियोगिता के बेस्ट इन शो के लिए मुकाबला करेंगे।

विभिन्न नस्लों की संख्या अब तक की सर्वश्रेष्ठ 49 नस्लों तक पहुँच गई है। जहाँ कई विदेशी नस्लों का प्रदर्शन होगा, वहीं आप रिंग में 4 हार्लेक्विन ग्रेट डेंस भी देख सकेंगे। इस शो में 44 डोबरमैन और 31 साईबेरियन हस्की भी होंगे, जो जमशेदपुर में रिंग में पहले कभी नहीं देखे गए।

शो में कई विदेशी नस्लें भाग ले रही हैं। कीशॉन्ड और टॉय स्पैनियल पापिलॉन नस्लें पहली बार जमशेदपुर के ग्राउंड पर भाग ले रही हैं। कई ऐसी नस्लें भी हैं, जिन्हें कई वर्षों बाद इस ग्राउंड पर देखा जाएगा।

ये नस्‍लें होंगी शामिल

  • समॉयड
  • मिनिएचर श्नौज़र,
  • इंग्लिश सेट्टर,
  • मिनिएचर पिंचर (जिसे मिनपिन भी कहा जाता है),
  • डॉग डि बॉरडॉक्स,
  • डोगो अर्जेंटिनो,
  • अमेरिकन स्टैफोर्डशायर और कुछ अन्य।

विदेशी नस्लें नजर आएंगी

कुछ विदेशी नस्लें जिसने पिछले साल भाग लिया था, इस साल भी दिखाई देंगी, जैसे: शिपरके, फॉक्स टेरियर, जैक रसल टेरियर, इंग्लिश पॉइंटर, केन कोर्सो आदि। इस साल के शो में जमशेदपुर के पालतू कुत्तों के मालिकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जमशेदपुर के शीर्ष 8 श्वानों को बेस्ट इन शो से लेकर 8वें बेस्ट इन शो तक रैंक किया जाएगा। इन्हें जमशेदपुर के स्थानीय श्वानों का सर्वश्रेष्ठ घोषित किया जाएगा।

दुनिया के सर्वोत्‍तम जज

इस साल के शो का एक विशेष आकर्षण जजों का पैनल है। ये दुनिया भर से चुने गए सर्वोत्तम जज हैं। सभी जज एफसीआई प्रमाणित हैं और उनमें से अधिकांश वर्ल्ड डॉग शो के नियमित जज हैं। इनमें से हर एक जज उस नस्ल के विकास में अग्रणी है, जिस पर वे विशेषज्ञता रखते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX