पलामू। एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रांची द्वारा आत्मा कार्यालय में जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रगतिशील किसान एवं कृषक कर्मियों को राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली (एनपीएसएस) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसानों को बताया गया कि एनपीएसएस ऐप की मदद से वो अपने खेत में लगने वाले कीट रोग की पहचान कर ऐप में दी गई सलाह को अपनाकर कीट रोग नियंत्रण कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न फसलों में लगने वाले कीट बीमारियों एवं उनके प्रबंधन के लिए विभिन्न आईपीएम तकनीक, बीजोपचार, मित्र कीट की पहचान एवं संरक्षण, कीटनाशक लेवल, चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, जिला कृषि अभियंता प्रकाश कुमार खलखो, उप परियोजना निदेशक प्रवीण राज, एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रांची कार्यालय से कार्यालय प्रमुख वनस्पति संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार एच.पी.,सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार सालवे, तकनीकी सहायक नीतीश कुमार सुमन एवं पूर्णेन्द्र मिश्र, आत्मा, पलामू कार्यालय के अन्य सदस्य एवं जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रगतिशील किसान एवं कृषक कर्मी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX