रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट की इस साल की पहली बैठक 7 जनवरी को बुलाई गई है। बैठक अपराह्न 4 बजे से होगी। यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने दी है।
आज गुरुवार (2 जनवरी 2025) को बताया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 7 जनवरी 2025 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में बुलाई गई है। साल की पहली कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
कैबिनेट ने 24 दिसंबर को 10 प्रस्तावों को दी थी मंजूरी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में पिछली कैबिनेट बैठक 24 दिसंबर 2024 को हुई थी। साल के आखिरी कैबिनेट में हेमंत सोरेन ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया था। मंत्रिपरिषद की बैठक में कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 3 फीसदी की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद झारखंड के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है। इस बैठक में कुल 10 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। इसमें सरकारी कर्मियों के डीए में वृद्धि के साथ-साथ पेंशनधारियों के डीआर में भी वृद्धि की गई थी।
इन प्रस्तावों को दी गई थी मंजूरी
- सरकारी कर्मियों और पेंशनर्स के डीए और डीआर बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर।
- विधानसभा में सीएजी की रिपोर्ट पेश करने के प्रस्ताव को दी गई थी मंजूरी।
- पीएम उच्च शिक्षा अभियान के तहत मेरु यानी कि मल्टीडिसिप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के लिए 99.56 रुपए के फंड को मंजूरी।
- डॉ तुलसी महतो को प्रोन्नति देने के फैसले पर भी कैबिनेट ने लगाई थी मुहर।
- राज्यपाल के अभिभाषण को कटौती के बाद झारखंड कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।
- छठी विधानसभा के पहला सत्र को स्थगित करने को कैबनेट की हरी झंडी दी गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX