- कार्यक्रम में 70 छात्र व शोधार्थियों ने भाग लिया
रांची। स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग (रांची विश्वविद्यालय) ने जगरनाथपुर स्थित धुर्वा डैम में वनभोज सह छात्रों के शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में 70 छात्र व शोधार्थियों ने भाग लिया। विभागाध्यक्ष डॉ सविता केशरी, डॉ उमेश नन्द तिवारी, डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो, डॉ रीझू नायक एवं डॉ कुमारी शशि के नेतृत्व में छात्रों ने वनभोज कार्यक्रम का पूरा लुप्त उठाया।
डॉ सविता केशरी ने शैक्षणिक भ्रमण एवं वनभोज की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन के उत्तरदायित्वों को पूरा करने के लिए हम हर पल कार्यों में व्यस्त रहते हैं। जीवन में एकरसता से उबरने के लिए हमें दैनिक कार्यों से हटकर कुछ पल गुजारने चाहिए। शैक्षणिक भ्रमण एवं वनभोज हमारी इन इच्छाओं की पूर्ति करता है। उन्होंने छात्रों को धुर्वा डैम, जगरनाथपुर और आसपास के प्राकृतिक छटा का दर्शन कराया। उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के रवि कुमार, प्रवीण कुमार, सोनू सपवार, अनुप गाड़ी, भूषण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर छात्र-छात्राएं, शोधार्थी एवं विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8