रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू क्षेत्र में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी ने अपने नए स्टोर का शुभारंभ 29 जनवरी को किया। स्टोर का उद्घाटन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार वैद्य ने किया। इस नए स्टोर के फ्रेंचाइजी मालिक डॉ. प्रदीप हैं।
ई-मेडिक्स के सीओओ और डायरेक्टर दानिश अशरफ ने बताया कि हमारी कोशिश है कि हम भारत के विभिन्न हिस्सों में किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएं। ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी केवल एक दवा स्टोर नहीं, बल्कि एक संपूर्ण हेल्थकेयर समाधान है। यहां मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं, परामर्श सेवाएं और डिजिटल मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी।
इस उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं, जिनमें डॉ. प्रदीप, डॉ. प्रमोद, रामाशीष सिंह, डॉ. प्रभात रंजन, डॉ. प्रवीण प्रसाद और डॉ. रिया शामिल थे।
ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी, जो 2015 में स्थापित हुई थी, आज बिहार, झारखंड और ओडिशा में अपनी तेज़ी से बढ़ती उपस्थिति के लिए जानी जाती है। यह कंपनी फ्रेंचाइजी मॉडल के तहत अपने विस्तार को गति दे रही है, जिससे अधिक से अधिक उद्यमी हेल्थकेयर व्यवसाय से जुड़ सकें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8