रांची। आजाद बस्ती स्थित रेड सी इंटरनेशनल स्कूल बाहरी छात्रों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के अन्य स्कूलों में पढ़ने वाले और शिक्षा से वंचित स्लम एरिया के कई बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में तीन आयु वर्गों के छात्रों ने हिस्सा लिया। ग्रुप ए में 3 से 4 वर्ष, ग्रुप बी में 5 से 6 वर्ष और ग्रुप सी में 7 से 8 वर्ष के बच्चे शामिल थे। सभी ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उतार कर सबको प्रभावित किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले को 1000 रुपये नकद, मोमेंटो, प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। द्वितीय स्थान पाने वाले को 700 रुपये नकद, मोमेंटो, प्रमाणपत्र, और मेडल दिया गया। तृतीय स्थान पाने वाले को 500 रुपये नकद, मोमेंटो, प्रमाणपत्र, और मेडल देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए गए। स्कूल की प्रिंसिपल सोनी सितारा केरकेट्टा और कांटाटोली ब्रांच के इंचार्ज अली ज़ुबैरी ने वितरित किया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एवं मुख्य जज आर्टिस्ट डॉ. जाकिर हुसैन ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ शारीरिक और मानसिक विकास भी बहुत ज़रूरी है।
स्कूल की प्राचार्या सोनी सितारा केरकेट्टा ने बताया कि ड्रॉइंग प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पठन-पाठन और किताब कॉपी से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करना है। जो बच्चे मोबाइल से जुड़े रहते है, उन्हें इससे दूरी बनाए रखने और किताब कॉपी से लगाव बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापिका श्रीमती सोनी सितारा केरकेट्टा, निजामुद्दीन ज़ुबैरी, तनवीर अहमद, अली ज़ुबैरी की अहम भूमिका रही। साथ ही तमन्ना, खुशनुमा, सादिया, सना, किरन, कुलसुम, नीलू, सदफ, कशिश, मनौवर, शशी, अतिका, नाज, चंदा, सजरा और शहमा सहित सभी शिक्षकों का योगदान रहा।
प्रतियोगिता के विजेता
ग्रुप ए
प्रथम स्थान – अनाबिया एजाज
द्वितीय स्थान – अज़ान कुरैशी
तृतीय स्थान – मोहम्मद अरीस
ग्रुप बी
प्रथम स्थान – आयशा अलीफिया
द्वितीय स्थान – अलायेका फातिमा
तृतीय स्थान – आयशा हुमैरा
ग्रुप सी
प्रथम स्थान – अक्शा परवीन
द्वितीय स्थान – सिदरा एजाज
तृतीय स्थान – मोहम्मद सुफियान
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8