विद्यालय के बच्‍चों के बीच पोशाक का वितरण

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दो स्‍कूलों उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवपुर व देवडीह में मंगलवार को पोशाक का वितरण किया गया। वर्ग एक व दो में अध्ययनरत क्रमशः 51 और 39 बच्चों के बीच पोशाक बांटा गया।

शिवपुर पंचायत मुखिया सोनी देवी के प्रतिनिधि अरुण राम, एसएमसी अध्यक्ष निशा देवी, राम चन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष शिमला देवी व समाजसेवी हरिनाथ चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया।

मौके पर प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार तिवारी, श्रीकांत पाण्डेय, शिक्षक देवेंद्र कुमार चौबे, अरुण पाण्डेय, रत्नेश कुमार रत्न, शिक्षिका सरिता कुमारी, संध्या पाण्डेय, सुनीता कुमारी, सविता चंद्रवंशी, अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अभिभावक व बच्चे उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8