पुष्‍पक विमान से महाकुंभ पहुंचने का दावा, जानें वायरल वीडियो का सच

पोस्टमार्टम उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

प्रयागराज (बूम)। सोशल मीडिया पर नाव के आकार वाली एक कस्टमाइज्ड गाड़ी में सवारी करते लोगों का एक वीडियो इस दावे से वायरल है कि यह लोग कलियुग के पुष्पक विमान से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे हैं।

बूम ने जांच में पाया कि यह वायरल वीडियो थाईलैंड का है, जो इंटरनेट पर नवंबर 2024 से ही मौजूद है। इसका प्रयागराज महाकुंभ से कोई-लेना नहीं है।

फेसबुक पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘कलियुग के पुष्कर विमान से कुंभ जाते हुए।’

इंस्टाग्राम पर भी एक अन्य यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है।

फैक्ट चेक

बूम ने दावे की पड़ताल के लिए वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स को गूगल लेंस से सर्च किया। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो मिला, जिनमें इसे थाईलैंड का बताया गया।

एक इंस्टाग्राम यूजर ने थाई कैप्शन के साथ 6 नवंबर, 2024 को यह वीडियो शेयर किया था।

इस वीडियो में एक टिकटॉक यूजर की आईडी @b_lawan_klanthong दिख रही थी। वीपीएन की मदद से इस टिकटॉक अकाउंट को देखा तो पाया कि यूजर ने थाई कैप्शन के साथ 5 नवंबर, 2024 को यह वीडियो शेयर किया था। इस यूजर ने वीडियो के साथ कैप्शन में मनोरोम डिस्ट्रिक्ट भी लिखा हुआ था। मनोरोम जिला थाईलैंड के चाइ नात (Chai Nat) प्रांत में है।

गूगल पर और खोजने पर हमें इस वीडियो के बारे में एक खबर भी मिली, जिसमें इस वायरल वीडियो को थाईलैंड का ही बताया गया था। हमें यूजर-जनरेटेड वीडियो कंटेंट शेयर करने वाली एक वेबसाइट Newsflare पर भी यह वीडियो मिला, इसमें भी वीडियो को थाईलैंड का बताया गया।

इसके अलावा हमें Shutterstock वेबसाइट पर 6 नवंबर, 2024 को शेयर की गई वायरल वीडियो से मिलती-जुलती कुछ तस्वीरें भी मिलीं। इन तस्वीरों के लिए थाईलैंड में रहने वाले John And Penny को क्रेडिट दिया गया था। वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक यह तस्वीरें थाइलैंड के काम्फेंग फेट शहर की हैं।

यह कहानी मूल रूप से [बूम] द्वारा प्रकाशित की गई थी { https://hindi.boomlive.in/fact-check/maha-kumbh-pushpak-viman-video-from-thailand-fact-check-27594} और इसे शक्ति कलेक्टिव के तहत [dainikbharat24.com] द्वारा पुनः प्रकाशित किया गया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8