रांची। रोटरी क्लब नॉर्थ, मेरी आवाज-मेरी पहचान और बाल संस्कारशाला के संयुक्त तत्वावधान में कला, नृत्य और सिंगिंग कार्यक्रम कांके स्थित डेविस हॉस्पिटल के एबी डेविस मेमोरियल हॉल में आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने रंगारंग प्रतियोगिता में आर्ट और क्राफ्ट में हिस्सा लेने के साथ-साथ अपने-अपने मनमोहक नृत्य से सभी को भाव विभोर किया।
सुलोचना शाहदेव के संचालन में बच्चों ने जबरदस्त गाने गाकर समां बांधा। छोटे बच्चों ने देशभक्ति गाने पर जबरदस्त डांस किया। कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों का बच्चों ने खूब मनोरंजन किया। बाल संस्कारशाला के 52 बच्चों ने चित्रकला गायन एवं नृत्य में भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड एक्टर देवेश खान थे। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चों में काफी प्रतिभा है। माता-पिता को बच्चों पर मेहनत करनी चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ संगीत भी जरूरी है। विशिष्ट अतिथि आनंद जालान, किशन अग्रवाल, बुलंद अख्तर, गुलजार खान, शिक्षिका सुलोचना शाहदेव, कृति शाह, श्रीमती सुरभि रंजन एवं श्रीमती पूजा यादव उपस्थित थे।
निर्णायक मंडली में डेविस हॉस्पिटल की प्रबंधक हेजल, मेरी आवाज मेरी पहचान के संस्थापक कुमार गहलोत और सचिव कविता होरो, जुनैद आलम, राहुल कुमार, वीणा श्री, पिया बर्मन, राजीव रंजन, रोटरी क्लब ऑफ नॉर्थ रांची के अध्यक्ष निहार कांता दास, सचिव रिचड दोलय और रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8