रांची। सरला बिरला यूनिवर्सिटी के प्रांगण में चौथा झारखंड स्टेट रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 3 जनवरी, 2025 को शुरू हुई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एसबीयू के डायरेक्टर जनरल प्रो डॉ गोपाल पाठक, विशेष अतिथि वाइस चांसलर एस बी डांडिल एवं रजिस्ट्रार विजय कुमार सिंह ने किया।
यह टूर्नामेंट 8 चक्रों में खेला जाएगा। इसके बाद आठ चक्रों का ब्लिट्ज टूर्नामेंट खेला जाएगा, जो 4 से 5 जनवरी तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में झारखंड के 17 जिलों के 231 प्लेयर भाग ले रहे हैं।
समारोह में ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, रांची जिला शतरंज संघ के सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, संयुक्त सचिव एवं टूर्नामेन्ट के मुख्य निर्णायक दीपक कुमार, टाटा स्टील के खेल प्रमुख विभूति अद्रेसा, सिन्गो मुर्मू, को-ऑर्डिनेटर प्रभात रंजन कुमार उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX