सीएम से मिले प्रखंड प्रमुख, पंचायत प्रतिनिधियों का अधिकार लागू करने की मांग

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। राज्य के प्रखंड प्रमुख व प्रमुख संघ के जिलाध्यक्षों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में मुलाकात की। गढ़वा के कांडी प्रखंड प्रमुख सह प्रमुख संघ के गढ़वा जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने इसका नेतृत्व किया।

उपस्थित प्रखंड प्रमुखों ने हेमंत सोरेन से पंचायती राज अधिनियम के तहत पंचायत प्रतिनिधियों को दिए गए अधिकारों को लागू  करने का आग्रह किया। सोरेन ने कहा कि उन्हें उनका हक जरूर मिलेगा। सरकार जल्द पंचायत प्रतिनिधियों के पूर्ण अधिकार उनको सौपेगी।

इस मुलाकात के दौरान गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी मौजूद थे।