फरवरी के प्रथम सप्ताह में होगा चैंबर की पत्रिका का विमोचन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड चैंबर की पत्रिका उप समिति की बैठक 29 जनवरी को चैंबर भवन में हुई। इसमें पत्रिका के प्रकाशन की तैयारी की समीक्षा के साथ ही आगामी संस्करण के प्रकाशन पर भी चर्चा हुई। उप समिति चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने कहा कि सदस्यों के सुझाव के अनुरूप पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है।

पत्रिका में चैंबर की गतिविधियों, प्रमंडलीय समस्याएं, फेडरेशन की भावी योजनाओं का सारांश और स्टेकहोल्डर्स से जुडे सरकार की नीति, पॉलिसी और नोटिसों का उल्लेख बुलेटिन में प्रमुखता से किया जायेगा। इससे हमारे सदस्य व्यापार जगत की गतिविधियों से अपडेट रहेंगे।

बैठक के दौरान बुलेटिन में प्रकाशन के लिए कंटेंट की समीक्षा के साथ ही विज्ञापनों की बुकिंग भी ली गई। चर्चाओं के क्रम में फरवरी के प्रथम सप्ताह में चैंबर के इस सत्र की पहली पत्रिका का विमोचन करने का निर्णय लिया गया। स्टेकहोल्डर्स से जुड़े मुद्दों पर पत्रिका में आर्टिकल के प्रकाशन के लिए इच्छुक विशेषज्ञों से उप समिति द्वारा आर्टिकल प्रेषित करने की भी अपील की गई। 

बैठक में चैंबर उपाध्यक्ष ज्योति कुमारी, पत्रिका उप समिति के चेयरमैन एवं संपादक मुकेश कुमार अग्रवाल, सह संपादक प्रमोद सारस्वत, सदस्य मनोज मिश्रा, अल्तमस आलम और अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रवक्ता सुनील सरावगी ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8