सीसीएल ‘नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन’ पाने के लिए प्रतिबद्ध : सीएमडी

झारखंड
Spread the love

  • गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल में अमृत फार्मेसी का उद्घाटन

रांची। सीसीएल ने 76वां गणतंत्र दिवस महात्मा गांधी क्रीड़ांगण, गांधीनगर में उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सीएमडी ने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) हरीश दुहान, सीवीओ पंकज कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, श्रमिक प्रतिनिधि, सीसीएल कर्मी एवं उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर विशिष्ट अतिथि “अर्पिता महिला मंडल” की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह और क्लब की अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में सीएमडी ने कहा कि सीसीएल ना केवल कोयला उत्पादन और प्रेषण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है, बल्कि सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भी अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने 2026 तक ‘नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन’ का लक्ष्य प्राप्त करने की प्रतिबद्धता दोहराई। बताया कि कंपनी सोलर पावर प्लांट्स की स्थापना और ई-वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है।

श्री सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के तहत अब तक सीसीएल कमांड क्षेत्र में 1 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाने और 5,500 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर हरित क्षेत्र विकसित करने की जानकारी दी। उन्होंने मियावाकी प्लांटेशन तकनीक के माध्यम से चल रहे पौधरोपण और इको-पार्क विकास योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

सीएमडी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में कंपनी हर साल 2 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रही है। हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर स्थापित करने में मदद कर रही है।

शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में सीसीएल ने सरकारी स्कूलों में स्मार्टक्लास एवं आईसीटी लैब स्थापित की हैं और स्थानीय युवाओं को विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किए हैं। हाल ही में अनुसूचित जाति एवं जनजाति की 10 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा प्रदान किए गए।

सीसीएल की जेएसएसपीएस खेल अकादमी के कैडेट्स ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 8 पदक जीते हैं। कंपनी के खेल योगदान के तहत महिला फुटबॉल टीम ने 63वें सुब्रतो कप में शानदार जीत हासिल की।

निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र ने मुख्यालय दरभंगा हाउस और गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

समारोह के बाद सीएमडी ने गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल में अमृत फार्मेसी का उद्घाटन किया।

समारोह में डीएवी गांधीनगर, केंद्रीय विद्यालय और ज्ञानोदय के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में शांति और प्रगति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में उड़ाया गया। इस अवसर पर परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सीएमडी ने पुरस्कार प्रदान किए। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सीसीएल के सुरक्षा गार्ड को भी गणमान्यों  द्वारा पुरस्कृत किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8