लगातार पांच दिन जरूरतमंदों की सेवा की केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने

झारखंड
Spread the love

धनबाद। समाजसेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन द्वारा शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, धनबाद (पीएमसीएच अस्पताल परिसर) में जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया। जलाराम मंदिर शास्त्री नगर की महिला मंडली ने पिछले पांच दिन जरूरतमंदों के लिए भोजन सामग्री मुहैया कराई थी।

केयर एंड सर्व फाउंडेशन संस्था 16 अक्टूबर, 2021 से जरूरतमंदों के बीच पीएमसीएच अस्पताल में एक टाइम का भोजन प्रतिदिन उपलब्‍ध कराता है। साथ ही, संस्था प्रति वर्ष 40 बच्चों को इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए सीएस-40 कोचिंग क्लासेस चलाता है। भविष्य में स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं पेयजल में भी संस्‍था कार्य करने का इरादा रखता है।

इस सेवा कार्य में केयर एंड सर्व फाउंडेशन के रोबिन चटर्जी, रवि कौशल सिन्हा, अमित कुमार, मुन्ना खान और नील कमल खवास सहित अन्‍य ने सहयोग किया। लोगों के बीच भोजन का वितरण किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8