विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। केतार प्रखंड की बलिगढ़ पंचायत अजानिया मोड़ के पास बिरसा मुंडा कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडे एवं थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्री पांडे ने कहा कि खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। समय-समय पर इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होना बहुत जरूरी है।
थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने कहा कि केतार प्रखंड जैसे सुदूरवरती इलाकों में इस तरह की खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों के अंदर छिपी प्रतिभा में निखार आती है। हमें खेल को खेल की भावना से खेलने चाहिए। खेल में अनुशासन भी बहुत जरूरी है।
उद्घाटन मैच केतार बनाम कैलान के बीच खेला गया। शुरुआती पारी में कैलान की टीम 10 ओवर में 52 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। जवाब में केतार ने 4 विकेट गंवाकर 5 ओवर में 53 रन बनाकर जीत हासिल की। पवन कुमार को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष छोटन कुमार सिंह, चंद्रदेव सिंह, रमेश राम, मनीष कुमार गुप्ता, सुशील यादव, अनूप कुमार, भीम कुमार, संत कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX