दुमका। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने सोहराय की छुट्टी में बदलाव की मांग की है। इसके लिए संघ ने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो को ज्ञापन सौंपा है। इसके अलोक में विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र है।
विधानसभा अध्यक्ष पत्र में लिखा है कि संघ के जिला सचिव सुधीर सोरेन द्वारा अधोहस्ताक्षरी को एक अभ्यावेदन समर्पित किया गया। इसमें उन्होंने अंकित किया है कि संताल जनजाति समुदाय का सबसे बड़ा पर्व सोहराय है। यह पर्व संताल परगना सहित झारखंड के अन्य क्षेत्रो में पांच दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है।
इस वर्ष सरकार द्वारा सोहराय की छुट्टी मकर संक्रांति के साथ 14 जनवरी (रविवार) को घोषित की गई है, जबकि पूर्व के वर्षों में इसे अलग से अवकाश घोषित किया जाता रहा है। इस वर्ष सोहराय 10 जनवरी से प्रारंभ होकर 14 जनवरी 2025 तक मनाया जायेगा। इस निमित संघ द्वारा 10 जनवरी एवं 11 जनवरी को सोहराय पर्व के लिए अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है। उक्त परिपेक्ष्य में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करना चाहेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX