रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू), रांची और पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय (फिलाडेल्फिया, अमेरिका) के बीच शैक्षणिक सहयोग पर सहमति बनी है। इस आशय से संबंधित मुंबई में हुई बैठक में एसबीयू के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और पेंसिल्वेनिया विवि की ओर से विवि के इंजीनियरिंग विभाग के डीन एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आइवी लीग में शामिल पेंसिल्वेनिया विवि अपनी अकादमिक उत्कृष्टता, चुनिंदा प्रवेश प्रक्रिया एवं जीवंत परिसर के लिए मशहूर रहा है। आइवी लीग विश्वविद्यालयों को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और प्रतिस्पर्धी विश्वविद्यालयों में माना जाता है।
दोनों विश्वविद्यालयों के बीच हुए शैक्षणिक सहयोग पर एसबीयू के कुलाधिपति बिजय कुमार दलान, सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, कुलपति डॉ. सी. जगनाथन सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8