
रांची। पटना साहब में प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए गुरु नानक सत्संग सभा के 130 श्रद्धालुओं का जत्था 3 जनवरी एवं 150 श्रद्धालुओं का जत्था 4 जनवरी को हटिया रेलवे स्टेशन से हटिया पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस से पटना साहिब में श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व में शामिल होने पटना के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा चार एवं पांच जनवरी को वंदे भारत ट्रेन एवं बस सं अलग-अलग जत्थों में 70 श्रद्धालु पटना साहिब के लिए रांची से प्रस्थान करेंगे। प्रकाश पर्व के सभी आयोजनो में शामिल होने के बाद सभी श्रद्धालुओं का जत्था 8 जनवरी को वापस रांची पहुंचेंगे।
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि श्रद्धालुओं के जत्थे के रांची वापस पहुंचने के बाद 11 एवं 12 जनवरी को सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य विशेष दीवान सजाया जाएगा। विशेष दीवान 11 जनवरी को सुबह 8 से 10 बजे तक और शाम आठ बजे से ग्यारह बजे और 12 जनवरी को सुबह दस बजे से दोपहर ढाई बजे तक सजाया जाएगा।
इन सभी दीवानों में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंच रहे सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई गुरमन प्रीत सिंह जी, दिल्ली वाले शबद गायन कर रांची की साध संगत को निहाल करेंगे। सभी दीवानों की समाप्ति के उपरांत सभा द्वारा गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा।
साथ ही बताया कि गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में 6 जनवरी को श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में शाम 8 बजे से 1 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। रात 12 बजे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 4 जनवरी से रखे जा रहे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग होगा। मौके पर सभा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए दूध एवं मिष्ठान्न प्रसाद की सेवा की जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX