युक्‍तेश मित्तल बने सीए फाइनल परीक्षा में रांची टॉपर

झारखंड
Spread the love

रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली ने नवंबर – 2024 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा का परीक्षफल घोषित कर दिया। यह परीक्षा अखिल भारतीय स्तर 443 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी।

घोषित परिणाम के अनुसार अखिल भारतीय स्तर पर सीए फाइनल की परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों में से दोनों ग्रुप में 13.44 प्रतिशत, प्रथम ग्रुप में 16.80 प्रतिशत और द्वितीय ग्रुप में 21.36 प्रतिशत ने सफलता प्राप्त की। इस परीक्षा में 11,500 विधार्थियों ने सीए कोर्स उत्तीर्ण किया है।  

अखिल भारतीय स्तर पर सीए फाइनल की परीक्षा में हैदराबाद के हेरम्ब माहेश्वरी और तिरुपति के ऋषब ओस्तवाल आर ने 84.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से अखिल भारतीय स्तर पर टॉप किया।

परीक्षाफल के अनुसार रांची परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थियों का परीक्षाफल उल्लेखनीय रहा है। रांची शाखा की चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बगला ने नवउत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बधाई दी। बताया कि रांची सेंटर के टॉपर युकतेश मित्तल अपनी परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं, जि‍सने सीए परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनके परिवार में उनके दादा सीए जगता नन्द अग्रवाल और पिता सीए सुमित अग्रवाल भी रांची के वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स प्रोफेशनल हैं। सीए सुमित अग्रवाल रांची शाखा के अध्यक्ष भी रह चुके है।

चेयरपर्सन ने बताया कि पांचवा स्थान प्राप्त करने वाले आर्यन राज टाक भी अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स है। उनके दादा सीए कांति चंद्र टाक और पिता सीए राजीव टाक रांची के वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स हैं। सीए कांति चंद्र टाक रांची शाखा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

रांची के टॉप फाइव

पहला स्थान : युक्तेश मित्तल
दूसरा स्थान : ह्रितिक राज
तीसरा स्थान : अनुष्का
चतुर्थ : गौरव कुमार ओझा
पांचवा : आर्यन राज टाक

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX