
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के सत्र 2025 के नए पदधारियों की चुनाव प्रक्रिया पदमावती होटल, चिनिया रोड़ में हुई। अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें अध्यक्ष पद के लिए विराट राजा विश्वास को सर्वसहमति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नए पदधारियों के नामों की घोषणा भी की गई।
नव निर्वाचित अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, उपाध्यक्ष इंटर्नल डॉ आलोक कश्यप, एक्सटर्नल अमित शर्मा, सचिव वेद प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष हर्ष कमलापुरी, मेडिकल ऑफिसर डॉ आशीष कुमार, डॉ अशोक सोनी, निदेशक दीपक कश्यप, राजेश सोनी, संजय कुमार सिंह, चंदन केशरी, अनूप कुमार शर्मा, दीपक रौनीयार चुने गए।
जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के सभी नव निर्वाचित पदधारियों को जायंट्स आस्था टीम ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रांची में 8 दिसंबर को होने वाली बैठक में शामिल होने पर चर्चा की गई। उक्त बैठक में जायंट्स आस्था से लगभग छह से सात सदस्य जाएंगे। वहां पूरे वर्ष में किए जोन वाले कार्यों के बारे में चर्चा की जाएगी।
इस अवसर पर संस्था के सदस्य आशीष मित्रा, रवि कुमार, जय प्रकाश कुमार सहित सभी जायंट्स आस्था टीम इत्यादि लोग मौके पर उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX