गिरिडीह। जिले के बेगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली मोड़ से तीन साइबर अपराधियों को साइबर थाना पुलिस ने 20 दिसंबर को गिरफ्तार किया है। गांडेय थाना क्षेत्र के पंदनाटाड़ निवासी साहिल अंसारी (19), नजमुल अंसारी (23) और बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पुर्री निवासी प्रमोद यादव (30) पकड़े गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने सात मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और एक बाइक बरामद की है। यह जानकारी साइबर डीएसपी आबिद खान ने मीडिया को दी।
साइबर डीएसपी ने बताया कि एसपी को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि खंडोली मोड़ के पास कुछ साइबर अपराधी धोखाधड़ी की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई के लिए एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया।
डीएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि ये अपराधी खुद को बैंक अधिकारी बताकर केवाईसी अपडेट के नाम पर लोगों को फर्जी एपीके फाइल भेजते थे। इससे वे बैंक खातों की जानकारी चुराकर ठगी करते थे। इसके अलावा, वे कोरोना वैक्सीन लगवाने के बदले 10,000 की सरकारी सहायता का झांसा देकर भी लोगों को धोखा देते थे। तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX