- राजधानी के प्रमुख चौक चौराहों के सौंदर्यीकरण की योजना बनाएं
- हरमू नदी के सुदृढीकरण के लिए जुडको को कई जरूरी दिशा निर्देश
रांची। राजधानी रांची के सौंदर्यीकरण की कवायद शुरू कर दी गयी है। इस क्रम में शुक्रवार को विभागीय प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने अपने कार्यलय कक्ष में जुडको की योजनाओं की समीक्षा भी की।
श्री कुमार ने जुडको के अधिकारियों को राजधानी के प्रमुख चौक चौराहों को चिन्हित कर उनके समेकित सौंदर्यीकरण के लिए खाका तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में यातायात के दबाव को ध्यान मे रखते हुए ही सौंदर्यीकरण की योजनाएं बनायें। चौक चौराहों के सुंदरीकरण और स्वच्छता से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले आगतुंको पर सार्थक प्रभाव पड़ेगा। सौंदर्यीकरण की योजनाएं बनाते समय हरियाली का विशेष ध्यान रखा जाये।
प्रधान सचिव ने हरमू नदी के विकास को गंभीरता से लेते हुए जुडको के अधिकारियों को कई निर्देश दिये। श्री कुमार ने कहा कि हरमू नदी के विकास में अब तक जो काम हुआ है, उसकी वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध करायी जाये। जितने सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बने हैं, उनमे से कितने काम कर रहे हैं और कितने बंद है, उसका सर्वे कराएं। साथ ही जो पाथ वे बने थे, उसकी स्थिति की भी रिपोर्ट दें। प्रधान सचिव ने हरमू नदी के पाट की मूल चौड़ाई का आंकलन करने के लिए ड्रोन कैमरे से नदी की शुरुआत से अंत तक की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराने का निर्देश दिया।
हरमू नदी के दोनों किनारों पर अतिक्रमण की रिपोर्ट तैयार करने को कहा। यह भी कहा कि यह पता लगाएं कि हरमू नदी में कहां कहां नालों का गंदा पानी प्रवाहित हो रहा है। उन्होंने नदी के किनारों को चौड़ा करने की योजना बनाने के आदेश दिये। प्रधान सचिव ने सभी रिपोर्ट समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराने को कहा।
समीक्षा के दौरान स्वर्णरेखा नदी के सौंदर्यीकरण और विकास पर चर्चा हुई। श्री कुमार ने निर्देश दिया कि स्वर्णरेखा नदी की वास्तविक चौड़ाई का पता लगाने के लिए ड्रोन कैमरे का उपयोग करें। इसके साथ स्वर्णरेखा नदी के किनारों पर धार्मिक कार्यों एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए क्या-क्या किया सकता है, इसकी रिपोर्ट भी जल्द उपलब्ध करायी जाये।
समीक्षा बैठक में नगर विकास विभाग के अपर सचिव ज्ञानेंद्र कुमार, जुडको के पीडीटी गोपालजी, जीएम विनय कुमार राय, जीएम विनय कुमार, डीजीएम आलोक मंडल और डीजीएम विमल टोप्पो उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX