जनम जनम के दुःख निवारे सूका मन साधारे ….

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • 1 जनवरी को गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया जायेगा

रांची। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर गुरुनानक सत्संग सभा ने चौथे दिन 27 दिसंबर को प्रभात फेरी निकली। यह सुबह 5.45 बजे गुरुद्वारा साहिब के दर्शन दिऊडी गेट से निकलकर विजय कटारिया, चुन्नी लाल पपनेजा, नानक चन्द्र अरोड़ा, मुकेश तलेजा, राजेंद्र मक्कड़, स्व. गामा सिंह, नन्द किशोर अरोड़ा की गली और गेरा चौक होते हुए वापस दर्शन दिऊडी गेट पहुंचकर सुबह 8.15 बजे अरदास के साथ समाप्त हो गई।

फेरी में शामिल स्त्री सत्संग सभा की बबली दुआ, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, मंजीत कौर, नीता मिढ़ा, रेशमा गिरधर, इंदु पपनेजा, गूंज काठपाल, बबीता पपनेजा एवं जसपाल मुंजाल ने ‘जनम जनम के दुःख निवारे सूका मन साधारे, दरशन भेटत हो निहाला हरि का नाम विचारे… ’ और ‘दीन दइआल भरोसे तेरे सभु परवारू चड़ाइआ बेड़े…’ एवं ‘श्रवण बाणी सहजि जाणी हरि नामु जपि वडभागै, बिनवंति नानक सरणि सुआमी जीउ पिंडु प्रभ आगै…’ जैसे कई शबद गायन करते हुए कॉलोनी की गलियों को गोबिंदमय कर दिया।

सरदार छोटू सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभातफेरी की अगुवाई की। मनीष मिढ़ा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने कुशल क्षेम की अरदास की।

सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने बताया कि नए साल के आगमन की खुशी में 1 जनवरी को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया जायेगा। दीवान की शुरुआत भाई महिपाल सिंह द्वारा सुबह 7.15 बजे आसा दी वार कीर्तन से होगी। इसके बाद विशेष रूप से रांची पधार रहे सिख पंथ के महान कथावाचक ज्ञानी माण सिंह जी, साबका हेड ग्रंथी श्री तख्त श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर वाले कथा वाचन कर साध संगत को निहाल करेंगे।

सुबह 8.45 बजे से 10 बजे तक भाई कमलजीत सिंह जी, हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, अमृतसर शबद कीर्तन से संगत को गुरुवाणी से जोड़ेंगे। दीवान की समाप्ति सुबह 10.15 बजे होगी। इस मौके पर गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा चाय नाश्ते का लंगर चलाया जाएगा।

प्रभात फेरी में द्वारका दास मुंजाल, अशोक गेरा, हरगोबिंद सिंह, मोहन काठपाल, सुरेश मिढ़ा, अनूप गिरधर, विनोद सुखीजा, जीवन मिढ़ा, महेंद्र अरोड़ा, बसंत काठपाल, मोहित झंडई, राकेश गिरधर, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, राजेन्द्र मक्कड़, इन्दर मिढ़ा, गुलशन मिढ़ा, रौनक ग्रोवर, सूरज झंडई, आशीष दुआ, विनीत खत्री, रिक्की मिढ़ा, हरीश तेहरी, भरत गाबा, कुणाल चूचरा, पंकज मिढ़ा, हरविंदर सिंह, प्रकाश गिरधर, गौरव मिढ़ा शामिल हुए।

इसके अतिरिक्‍त तनय काठपाल, अमन डाबरा, पियूष मिढ़ा, उमेश मुंजाल, कमल मुंजाल, मनीष गिरधर, अमन सचदेवा, कमल अरोड़ा, ज्ञान मादन पोत्रा, प्रवीण मुंजाल, चंदन गिरधर, बंसी मल्होत्रा, अमर मुंजाल, बिमला मिढ़ा, मीना गिरधर, मंजीत कौर, किरण अरोड़ा, ममता थरेजा, ममता सरदाना, नीतू किंगर, खुशबू मिढ़ा, अंजू काठपाल, सुषमा गिरधर, मनोहरी काठपाल, श्वेता मुंजाल, गुड़िया तलेजा समेत अन्य भी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX