रांची। अंजुमन तरक्की उर्दू झारखंड की विस्तारित बैठक गढ़वा के डॉ यासीन अंसारी की अध्यक्षता में 29 दिसंबर को शाम 8 बजे हुई। बैठक में रांची सहित धनबाद, जमशेदपुर, दुमका, हजारीबाग, गिरिडीह, डाल्टनगंज, बोकारो, कोडरमा, गोड्डा, जामताड़ा, लोहरदगा, रामगढ़, देवघर आदि जिला के प्रतिनिधि शामिल हुए। ऑनलाइन बैठक में आम सहमति से 16 फरवरी को रांची में प्रथम राज्य सम्मेलन आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया।
झारखंड के 150 प्रतिनिधि 30 सदस्यीय राज्य कमेटी का निर्वाचन करेंगे। झारखंड में पहली बार अंजुमन तरक्की उर्दू का राज्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 1882 में स्थापित सबसे प्राचीन भाषाई संस्था उर्दू के विकास के लिए बनाई गई थी। आज भी सक्रियता से समस्त भारत में ये संस्था काम कर रही है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मुख्यमंत्री सहित शिक्षा एवं अल्पसंख्यक मंत्री को आमंत्रित किया जाएगा। अंजुमन के महासचिव डॉ अतहर फारूकी ने अपने आने की मंजूरी दे दी है। सुभाषिनी अली को भी आमंत्रित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
ये राज्य सम्मेलन पुरानी विधानसभा के सभागार में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए एक विस्तारित स्वागत समिति का गठन किया गया है। इसमें हिंदी उर्दू के बड़े साहित्यकारों को रखा गया है। सम्मेलन में उर्दू की समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव किए जाएंगे।
बैठक को डॉ यासीन अंसारी, डॉ फरहत जहां, डॉ रेहाना, शाजिया शबनम, सुलेमान जहांगीर, मो रकीब रहमानी, इंजीनियर एसएमए रिजवी, अफजल अनीस, डॉ इंतेखाब आलम, डॉ अंजार हुसैन, डॉ एमएन सिद्दीकी, डॉ खुदा बख्श अंसारी, एम जेड ख़ान आदि ने संबोधित किया। सभा का संचालन एम जेड ख़ान और धन्यवाद ज्ञापन डॉ फरहत जहां ने किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX