दिल्ली में गुमला के प्रवासी मजदूर के पुत्र ने की आत्महत्या

झारखंड
Spread the love

सुंदरम कुमार

गुमला। जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के खेतली गांव के प्रवासी मजदूर जय मुकुट तिग्गा के 19 वर्षीय पुत्र प्रेम रोहित तिग्गा ने 10 दिसंबर, 2024 को दिल्ली में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दिल्ली पुलिस ने मृतक का शव दक्षिणी दिल्‍ली के कुम्हार मुहल्ला से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसे परिजनों को सौंप दिया।

गुमला जिले के भरनो प्रखंड के कांग्रेस उपाध्यक्ष अजहर अली के प्रयासों से मृतक के अंतिम संस्कार का प्रबंध किया गया। धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करने के लिए शीत गृह में शव रखने की व्यवस्था में कठिनाई का सामना करना पड़ा। प्रेम रोहित तिग्गा का अंतिम संस्कार आज बुराड़ी चर्च स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX