- विभाग के सांस्कृतिक दल कला निकेतन ने योग पर दी रोचक प्रस्तुति
धनबाद। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो की धनबाद इकाई ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिले के तोपचांची प्रखंड में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। बिनोद बिहारी महतो इंटर महिला कॉलेज के परिसर में सुबह आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मथुरा प्रसाद महतो, महाविद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार महतो, सामाजिक कार्यकर्ता सुखदेव सिंह, बीबीएमआई कालेज के प्रभारी प्राचार्य धिरजू प्रसाद महतो एवं क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ओंकार नाथ पाण्डेय ने सामूहिक रूप से किया।
इससे पूर्व केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा योग जागरुकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। रैली के लिए सभी प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस संदेश अंकित टी शर्ट और टोपी दिया गया। सभी ने ‘करें योग- रहें निरोग’ का नारा लगाते हुए पूरे जोश के साथ रैली निकाली।
कार्यक्रम स्थल पर विभाग के गीत एवं नाटक प्रभाग के पंजीकृत दल कला निकेतन द्वारा योग पर रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी ने काफी सराहा।
20 जून को प्री पब्लिसिटी के तहत इसी कॉलेज में आयोजित निबंध, पेंटिग और योग प्रतियोगिता के विजेताओं को बैग, घड़ी, वाटर बॉटल, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स देकर पुरस्कृत किया गया। योग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को मेडल देकर मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
निबंध प्रतियोगिता में पेंटिग प्रतियोगिता में दीपाली कुमारी को प्रथम स्थान मिला। निबंध प्रतियोगिता की विजेता अंतर कुमारी रही।
कार्यक्रम में करीब 200 दर्शक दीर्घा में छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा स्थानीय लोग, समाजसेवी एवं अन्य प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन विभाग के तकनीकी सहायक राजकिशोर पासवान ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षक प्रोफेसर धीरज महतो, प्रोफेसर बेणेश्वर टुडू, प्रोफेसर सरिता गुप्ता, प्रोफेसर राजेश कुमार महतो, प्रोफेसर बलदेव प्रसाद महतो, प्रोफेसर मुकेश महतो, अनिल रजवार, शिव महतो, इकबाल अंसारी आदि की प्रमुख भूमिका रही।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8