Ranchi: रातू के दलादिली से महिंद्रा कंपनी की बोलेरो चोरी

अपराध झारखंड
Spread the love
  • 18 दिसंबर की घटना
  • पुलिस कर रही जांच

रातू। राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। इससे आम नागरिक भयभीत हैं। 18 दिसंबर की रात अपराधियों ने दलादिली चौक स्थित भोंडा रोड किनारे अवस्थित ओझा फर्म हाउस के बाहर खड़ी बोलेरो जेएच 01 बीडब्लू 3649 को निशाना बनाया।

मामले को लेकर भुक्तभोगी शांति नगर चटकपुर निवासी 60 वर्षीय ध्रुवलाल प्रसाद की ओर से गुरुवार की शाम  रातू थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। थानेदार आरएन सिंह ने बताया कि जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जायेगा।

कैसे घटी घटना

ध्रुवलाल प्रसाद बुधवार की शाम 8:30 बजे अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में सवार होकर फर्म में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे। बोलेरो खड़ी कर सभी अंदर गये।

खाना खाकर जब वह बाहर निकले, तो गाड़ी को गायब पाकर उनके होश उड़ गये। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। हालांकि, घटना समीप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस फुटेज खंगाल रही है। 

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat।whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX