विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता बने प्रदीप यादव

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने झारखंड में कांग्रेस विधायक दल का नेता पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव को बनाया है। उपनेता खिजरी विधायक राजेश कच्छप और विधानसभा में मुख्य सचेतक के रूप में बेरमो विधायक अनूप सिंह को नामित किया है। उक्त नामित नेताओं के संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र के माध्यम से सूचना दी है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने उक्त जानकारी दी।

उक्त नेता के मनोनयन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बधाई देते हुए कहा कि सभी नामित व्यक्ति संसदीय प्रणाली के अनुभवी लोग हैं। इनका अनुभवों से संसदीय प्रणाली और अधिक सशक्त होगी। बधाई देने वालों में रवीन्द्र सिंह, प्रदीप तुलस्यान, सतीश पॉल मुंजनी, लाल किशोर नाथ शाहदेव, अभिलाष साहु, गजेन्द्र सिंह, राजन वर्मा, जगदीश साहु, केके गिरी, आलोक कुमार दूबे, निरंजन पासवान, सलीम खान आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX